स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने जनपद पंचायत जुन्नारदेव की चार पंचायत का किया निरीक्षण | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने जनपद पंचायत जुन्नारदेव की चार पंचायत का किया निरीक्षण | New India Times

जनपद पंचायत जुन्नारदेव की चार ओडईएफ प्लस ग्राम पंचायत का स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने निरीक्षण किया। जिसमें आवरिया, कौआझिरी, राखीकोल, एवं घोड़ावाडी़ खुर्द का शासन द्वारा निर्धारित बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया, जिसमें सार्वजनिक स्थल पंचायत भवन, आंगनवाड़ी, स्कूल, धार्मिक स्थल, पार्क, सार्वजनिक शौचालय, कचरा संग्रहण केंद्र, सोखपीट, व्यक्तिगत शौचालय, साप्ताहिक बाजार क्षेत्र का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया, हर जगह प्रशासनिक अधिकारी टीम के साथ मौजूद रहे। ग्राम पंचायत घोड़ावाडी खुर्द में ज़िला समन्वयक अधिकारी सुधीर कृषक, सीईओ श्रीमती रश्मि चौहान, सहायक यंत्री,उप यंत्री सचिव रोजगार सहायक, सरपंच सोहन सिंग सरयाम और उनके मित्र मंडली उपस्थिति रहे, आए हुए अधिकारियों ने घोड़ावाडी़ खुर्द ग्राम पंचायत की कार्यों की सराहना की है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ग्राम पंचायत घोड़ावाडी खुर्द स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त कर सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article