रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

नवीन शैक्षणिक सत्र 21 जून से शुरूआत होते ही ज़िले की हायर सेकंडरी हाई स्कूल व आश्रम शाला छात्रावास कन्या होस्टल में शिक्षा गुणवत्ता की ओर जनजातीय विकास शुरू से फ़ोकस कर रहा।
संभाग युक्त मालसिंह भयडिया भी विडियो कांफ्रेंस में छात्रावास स्कूलों की दशा व दिशा बदलने के कड़े निर्देश दे चुके हैं।
कलेक्टर तन्वी हुड्डा भी अपने स्कूलों में शासकीय भमण के दौरान अंग्रेजी शिक्षण विज्ञान शिक्षण सहित छात्र छात्राओं के कैरियर निर्धारण पर फोकस कर रही है।
स्कूलों में नित्य समाचार पत्र प्रतियोगिता परीक्षा की पुस्तकें अनिवार्य हों पुस्तकालय में इस लिए ज़ोर दे रही।
ज़िले में तीन महीने पहले पदस्थ हुई सहायक आयुक्त निशा मेहरा तो हर एक स्कूल की नब्ज परखने हेतु दूरदराज़ के स्कूल में पहुचकर स्कूल की सुध ले रही है जिन स्कूलों में कभी बी ई ओ बीआरसी तक गत शिक्षण सत्र में नहीं पहुंचे उन तक निशा मेहरा पहुंच स्कूल मे सफ़ाई व्यवस्था सहित शिक्षा गुणवत्ता शत् प्रतिशत जनजातीय क्षेत्र के छात्र छात्राओं को शासन की योजनाओं का लाभ मिले इस लिए प्रयास शील है।
मेघनगर विकास खंड मे इसी कड़ी में चल रहें निरीक्षण में मंडल सयौजक दिपेश सोलंकी दूरदराज़ क्षेत्र खाल खडवी पचपिपलिया गुवाली आदि क्षेत्र के अपने कार्य अधीन छात्रावास होस्टलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
उपस्थित अधीक्षकों को सफ़ाई व्यवस्था माकूल रखने बारिश के दिनों में बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर भोजन की गुणवत्ता व स्वस्थ्ता सुरक्षा बरतने के प्रबंध करने निर्देश दिए।
श्री सोलंकी ने बच्चों को कैरियर निर्धारण व शिक्षा गुणवत्ता हेतु प्रोत्साहित किया।
आकस्मिक निरीक्षण ज़िले व क्षेत्र के अधिकारियों से शिक्षा जगत में हड़कंप है वहीं तड़ीपार लापरवाही बरतने वाले शिक्षक सकते में भी हैं।
