इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

सम स्वदेशी जागरण मंच द्वारा लगाए गए स्वदेशी मेले के नाम पर लगाए गए मेले में स्वदेशी समान ख़रीदी का सन्देश तो दिया गया लेकिन अपने ही देश के मुस्लिम व्यापारियों का बहिष्कार कर दुकानें मेले से हटा दी गई। दमोह जिले के तहसील ग्राउंड में आयोजित हो रहे स्वदेशी मेले में से सभी मुस्लिम व्यवसायियों की दुकानों को खाली कराकर उन्हें बाहर का रस्ता दिखा दिया।

दमोह कलेक्टर ने शिकायत मिलने पर जांच का आश्वासन दिया है, खास बात ये है कि स्वदेशी जागरण मंच द्वारा सरकारी मैदान पर आयोजित होने वाले इस मेले में स्थानीय निजी दुकानदारों के अलावा सभी सरकारी विभाग के स्टॉल भी लगे हैं और उनमें समरसता का ज्ञान बॉटने वाले स्लोगन चस्पा है बस दुकानदारों ने ही स्लोगन को शायद सच समझ बैठे और दूर प्रदेशों से आये व्यापारियों को यही भारी पढ़ गया।

समाज विशेष के सभी एक दर्जन से अधिक दुकानदारों का कहना है पहले ने दुकान अलॉट कराई थी और दूर प्रदेशों से व्यापार करने दमोह आए थे, अचानक दुकान बंद होने से दुकानदारों को नुकसान हुआ है, इस बारे में दुकानदारों ने कुछ आपबीती सुनाते हुए उत्तरप्रदेश के आगरा से आए मोहम्मद रशीद खान बताते हैं हम लोग मेला में दूसरे राज्यों से आये अब लौट रहे हैं क्योंकि यहाँ हम मुस्लिमों को बोले कि तुम लोग यहाँ से दुकानें हटा लें वहीं काश्मीर से आए दुकानदार शाहिद खान का भी यही कहना है इसके अलावा लखनऊ से आये समीर खान और वकील अहमद भी मायूस होकर अपनी दुकान समेटने लगे।

वहीं मेला आयोजन समिति के सह संयोजक राम पटेल का कहना है कि यह मेला समिति का नहीं दुकानदारों के वेंडर का मामला है समिति का कोई कुछ संबंध नहीं दमोह के स्वदेशी जागरण मंच के मेले में हुए इस घटनाक्रम से जहां दो समुदायों के बीच एक लकीर खींच दी गई वहीं जिले के कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने मामले में जांच करने का आश्वासन दिया है। कलेक्टर सरकारी सुविधाओं से भरपूर इस मेले को संस्था का व्यक्तिगत मामला बता रहे हैं।
हैरान करने वाली बात है पहले व्यवसायियों को आमंत्रित करना दो तीन दिन तक पैसा लेकर दुकानें चलने देना और बीच मेले से उन्हें निकाल बाहर करने से कहा एक समाज विशेष में आक्रोश है वहीं व्यापारी कहते है बड़े ने आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले, ये तो बता आखिर मेरी खता क्या है।

