अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल कलेक्टर श्री आशीष सिंह मानवता का परिचय देते हुए जनसुनवाई में आए जरूरतमंद परिवारों की तत्काल आर्थिक मदद की। कलेक्टर ने जनसुनवाई में श्री मनोज चौहान के आवेदन पर उनकी बिटिया सुश्री दिव्या चौहान की पढ़ाई के लिए रेडक्रास से 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। श्री मनोज चौहान ने आवेदन किया था कि उनकी बिटिया गुजराती समाज टीटी नगर स्कूल में हेलो हेलो कक्षा-8वीं में पढ़ती है और बच्ची की फीस के लिए उसके पास पैसा नहीं है और उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है विगत तीन सालों की बिटिया की फीस बाकी थी। वर्तमान में पढ़ाई के लिए रेडक्रॉस से 25 हजार रूपए की आर्थिक मदद दी गई।

एक अन्य आवेदन पर कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जरूरतमंद परिवार हिना रिजवी को 10000 रूपए, अफरोज जहां को स्कूल की किताबें, कापी, पेन एवं अन्य सामान खरीदीने के लिए 3 हजार रूपए, सपना को स्कूल के सामान के लिए 3 हजार रूपए, निधि तिवारी को स्कूल फीस के लिए साढ़े 6 हजार रूपए, फैज को स्कूल कोर्स के लिए 5 हजार, कामिनी सोनी को किडनी के इलाज के लिए 5 हजार, दिव्यांग जगदीश बागरी को इलाज के लिए 5 हजार रूपए, एक्सीडेंट में पति की मृत्यु हो जाने एवं आर्थिक स्थिति खराब होने के लिए परवीन को 10 हजार रूपए, खेजड़ा बरामत की मजदूर महिला रेखा को मकान के मरम्मत के लिए 10 हजार रूपए, रामप्रसाद के पुत्र का एक्सीडेंट हो जाने और इजाज एवं भरण पोषण के लिए 10 हजार रूपए, आफरीन खान को फीस के लिए 6 हजार, नगमा को 2500 रूपए, नेहा अंसानी को 5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस प्रकार कुल अलग – अलग आवेदनों पर कलेक्टर भोपाल ने बीमार एवं असहाय लोगों के लिए लगभग 60 हजार रूपए एवं स्कूल के कापी, किताबे, ड्रेस एवं फीस के लिए लगभग 51 हजार रूपए से अधिक की आर्थिक सहायता दी गई।
आज जनसुनवाई में आवेदन प्राप्त हुए संबंधित विभागों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही इस संबंध में आवेदकों को भी सूचना देने के लिए भी निर्देश दिए गए।
