यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बाडा हैदरशाह में सैकंडरी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा परिणाम में गुणात्मक व संख्यात्मक सुधार हेतु प्राचार्य नरेश जैन के नेतृत्व में विशेष योजना तैयार की गई है। योजना के अन्तर्गत 17 मई से 15 जून तक छात्राओं के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित की गई। विद्यालय में नियमित कक्षाओं तथा शत प्रतिशत उपस्थिति तथा पाक्षिक टेस्ट एवं अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य नरेश जैन ने बताया कि बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 2024 की सैंकंड्री बोर्ड परीक्षा में बाडा हैदरशाह की बालिका के जिला टॉप करने पर स्टाफ द्वारा 11000 तथा विद्यालय टॉप करने पर 5000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा इसके लिए पुरस्कार की अधिकतम राशि ₹ 11000 होगी यह पुरस्कार राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाले प्रोत्साहन से अलग होंगे। इसके लिए स्टाफ द्वारा ज्ञान संकल्प पोर्टल पर यह राशि जमा की जा रही है। इस अवसर पर व्याख्याता लोकेन्द्र श्रोत्रिय वरिष्ठ शिक्षक असलम खान निशा त्यागी वीणा वाणेकर निवेदिता गीतांजलि धन्नो कुरैशी वीना पाराशर इन्द्रा शर्मा रमा शर्मा रीटा कौशल रमा कुशवाह गीता शर्मा विमलेश शारदा शर्मा विजयकुमार रूबी खान आदि भी मौजूद थे।
