सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, शादी में शिरकत करने के बाद अपने घर लौटते समय हुआ हादसा | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, शादी में शिरकत करने के बाद अपने घर लौटते समय हुआ हादसा | New India Times

विवाह समारोह से वापस लौट रहे एक परिवार के पांच लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। दुर्घटना में दो महिलाओं समेत दो बच्चे व एक पुरूष की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के हरदोई रोड़ स्थित दिलावरपुर गांव के पास सुबह तड़के बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दो महिलाओं व दो बच्चों सहित एक पुरूष की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार परिवार शाहाबाद से विवाह समारोह से होकर वापस अपने घर जैतीपुर लौटते समय सेहरामऊ दक्षिणी के पास दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना की खबर लगते ही पुलिस ने मौके पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही परिवार में कोहराम मच गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.