सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

अंतिम संस्कार में गेगासो घाट गंगा नदी में गए खीरों थाना क्षेत्र के मथुरा खेड़ा निवासी दो युवक गंगा में डूब गए। युवकों के डूबने के बाद गंगा तट पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से लोगों की तलाश कर रही है। मामला गेगासो गंगा घाट का है। रविवार को खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत मथुरा खेड़ा निवासी दो युवक अंतिम संस्कार में गए और गंगा में डूब गए। अंकुश कुमार पुत्र राम मनोहर कोरी लगभग 25 वर्ष, रमाकांत पुत्र छोटेलाल धोबी लगभग 24 वर्ष निवासी मथुराखेड़ा खीरों दोनों युवकों को डूबता हुआ देखकर आसपास के लोगों ने चीखना चिल्लाना शुरू किया। जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगा में डूबे दोनों युवकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक गंगा में डूबे दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चल पाया है। गंगा में डूबे युवकों की खोज के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
