रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ के प्राचीन चांदशाह वली गुलाबशाह वली रहमतुल्ला अलेह के आस्ताने ओलिया पर सलीम समीर झंकार कव्वाल पार्टी ग्वालियर, हाजी मुकर्रम वारसी कव्वाल पार्टी भोपाल ने जब आका की शान में एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए तो आका के चाहने वाले झूम उठे और नोटों की बारीश कर दी।

दूरदराज से हजारों की तादाद में आका के चाहने वालों ने शिरकत की जिसमें सर्व पंथ के धर्मावलंबीयो ने भी आस्ताने पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें पीपल खूंटा महंत श्री श्री 108 दयाराम दास जी महाराज जनप्रतिनिधि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेश दुबे एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश राका, उर्स कमेटी के अध्यक्ष जाकिर कुरेशी, सेकेंडरी शयदु बाबा, प्रवक्ता इरशाद कुरेशी, उर्स कमेटी बांसवाड़ा, कुशलगढ़, पेटलावद, मेघनगर रामगढ़, थांदला, रंभापुर, राणापुर, पारा, भाबरा, जोबट, अलीराजपुर, कुक्षी के मेंबरान बड़ी तादाद में उपस्थित रहे।
