अवैध रेत का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्राली को कर पकड़ कर दो रेत माफियाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अवैध रेत का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्राली को कर पकड़ कर दो रेत माफियाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनुभाग के अंतर्गत पुलिस थाना नवेगांव के थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत कन्हान नदी में अवैध रूप से दो ट्रैक्टर ट्राली परिवहन कर रही थी दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने खनिज अधिनियम और धारा 379, 414 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों ट्रैक्टर ट्राली क्रमांक एमपी 28 जेडसी 3757 दूसरा ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 28 एसी 5184 थाने में अभिरक्षा में खड़ा कराया गया और आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया। थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय पुलिस टीम की इस कार्रवाई में मुख्य भूमिका रही। डबल कार्रवाई से अवैध रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस द्वारा नवेगांव के हिरदागढ़ कन्हान नदी से दोनों ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई हैं।

By nit