37वीं जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, अब चयनित खिलाड़ी लखनऊ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

37वीं जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, अब चयनित खिलाड़ी लखनऊ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग | New India Times

जिला ताइक्वांडो संघ मथुरा के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि रिफाइनरी टाउनशिप के एम्पलाइज क्लब में ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न की गई। उक्त सब जूनियर प्रतियोगिता में रिफाइनरी एम्पलाइज क्लब के उपाध्यक्ष राजकुमार यादव के कर-कमलों द्वारा शुभारंभ और कैडेट प्रतियोगिता रिफाइनरी एम्पलाइज क्लब के सचिव स्वराज तोमर द्वारा किया गया। जूनियर प्रतियोगिता पुष्पेंद्र सिंह शारीरिक शिक्षा केंद्र विद्यालय मथुरा कैंट द्वारा किया गया। सीनियर प्रतियोगिता जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया। डॉक्टर संजय कुमार, अभिषेक, कमलेश, अरविंद के कर कमलों द्वारा पुरस्कार वितरण संपन्न की गई।
उक्त प्रतियोगिता देवेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष के संरक्षण एवं तत्वाधान में की गई। निर्णायक, तुलसीराम, कपिल, मीनू, अजीत, हरिओम, प्रियंका रहे। उक्त प्रतियोगिता में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता सब जूनियर कैडेट जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालकों तथा बालिकाओं के मध्य संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे जो कि लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 15 से 18 जून को आयोजित होगी।

37वीं जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, अब चयनित खिलाड़ी लखनऊ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग | New India Times

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान 213 अंकों से अमरनाथ विद्याश्रम रहा और द्वितीय स्थान पर 118 अंकों से केंद्रीय विद्यालय मथुरा कैंट रहा और तृतीय स्थान पर 91 अंकों से मथुरा रिफाइनरी एम्पलाइज क्लब रहा।
स्वर्ण पदक विजेताओं के नाम, कृष्णकांत सार्थक, मान्य, ऋषभ मानव, आरती, मेहरून, भूमिका, नीलम, नंदिनी, आरती, लोकेंद्र, तुषार देव, भारत, लक्ष्य मृदुल, समीर, विनय, यश शहर, स्वप्निल, कपिल, दिव्य प्रकाश अनुप्रिया विशाखा, भूमिका शिवानी दिव्यंका कुमारी गौरी नेहा वंशिका नंदिनी शिवानी इच्छा रितिका वैष्णवी अंजलि परिणीता शगुन गीतिका नैंसी रिद्धि अश्लेषा मेहुल शिवांश आर्यन तेजस वरुण राम नायक प्रथम समीर आरुष नमन तफ्सील बसु अरविंद सौरव जितेंद्र पथ आदित्य आरुष जैसिंग निकल मोहित युवराज गुलशन दिव्यांशु रविंदर तुषार जयप्रकाश आशुतोष कौस्तुभ हा ओम तिवारी प्रथम ने पदक जीता।
जिला ताइक्वांडो संघ के जिला सचिव दीपक कुमार एवं सभी पदाधिकारियों ने बच्चों को आशिर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article