एनटीपीसी के 52वें स्थापना दिवस पर पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय में दिखा उत्साह और उल्लास, ध्वजारोहण व आकर्षक परेड ने बांधा समां | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

एनटीपीसी के 52वें स्थापना दिवस पर पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय में दिखा उत्साह और उल्लास, ध्वजारोहण व आकर्षक परेड ने बांधा समां | New India Times

देश की अग्रणी विद्युत उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने शनिवार को अपना 52वां स्थापना दिवस पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय में पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्यालय परिसर में आयोजित समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

एनटीपीसी के 52वें स्थापना दिवस पर पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय में दिखा उत्साह और उल्लास, ध्वजारोहण व आकर्षक परेड ने बांधा समां | New India Times

कार्यक्रम का शुभारंभ मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक विल्सन अब्राहम द्वारा एनटीपीसी का ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने सामूहिक रूप से एनटीपीसी गीत का गायन किया।

समारोह में सुरक्षा जवानों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। महाप्रबंधक श्री अब्राहम ने परेड की सलामी ली। उन्होंने अपने संबोधन में एनटीपीसी के 52 वर्षों के गौरवशाली सफर, विकास और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पूर्वी क्षेत्र-1 के अंतर्गत आने वाली विभिन्न परियोजनाओं एवं विद्युत स्टेशनों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी की निरंतर प्रगति में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केक काटकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया गया।

सीएमडी गुरदीप सिंह का संबोधन हुआ प्रसारित

स्थापना दिवस समारोह का एक प्रमुख आकर्षण नोएडा स्थित एनटीपीसी इंजीनियरिंग ऑफिस परिसर से अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह के संबोधन का सीधा वेबकास्ट प्रसारण रहा।

मुख्यालय परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके संबोधन को देखा और सुना।

अपने संदेश में सीएमडी श्री सिंह ने एनटीपीसी की विकास यात्रा, अब तक हासिल की गई उपलब्धियों और निगम की नई गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कंपनी की सफलता में कर्मचारियों के समर्पण और योगदान की सराहना करते हुए तकनीकी बदलावों, नवाचार और सामूहिक प्रयासों को भविष्य की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया।

इनकी रही मौजूदगी

समारोह में अपर महाप्रबंधक (टीएस) अरूपम विश्वास, अपर महाप्रबंधक (पीईएम) संजीव कुमार भारती तथा नैगम संचार के उप महाप्रबंधक विश्वनाथ चन्दन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन मौजूद थे।

एनटीपीसी के 52वें स्थापना दिवस पर आयोजित इस समारोह ने कंपनी की गौरवशाली विरासत, सामूहिक उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को एक बार फिर रेखांकित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.