मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

यौम-ए-इकबाल के अवसर पर तामीर-ए-उम्मत मल्टीपर्पज सोसायटी, यवतमाल की ओर से सोमवार, 9 नवंबर 2026 को अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन किया जा रहा है। मुशायरे में देश के विभिन्न क्षेत्रों से नामचीन शायर शिरकत कर अपनी रचनाओं से श्रोताओं को नवाजेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई के प्रसिद्ध शायर आदिल राही करेंगे, जबकि संचालन जफर शाद कलगांवकर करेंगे। मुशायरे के संयोजक एडवोकेट मिर्जा अतहर अहमद बेग हैं।
मुशायरे में डॉ. अबरार आलम अबरार, सरफराज नदीम (आर्णी), फरीद मोनिस (अकोट), घारिक दरियापुरी, इकराम अजहर (उमरखेड़), डॉ. रिजवान काशफी, मुशाहिर खान मुशाहिर, असरार दानिश (पुसद), मुजफ्फर नदीम, अमन आतिफ, अबरार आलम (नेर), ए. गफ्फार खान आतिश और अशफाक शाज सहित अनेक शायर अपनी शायरी पेश करेंगे।
कार्यक्रम के प्रायोजक हादी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस तथा हादी ओरिएंटल एंड डायमंड कॉलेज, यवतमाल हैं। आयोजन को हादी ओरिएंटल, नाजनीन साउंड एवं अंजुम उरूज, नागपुर का सहयोग प्राप्त है।
मुशायरा सोमवार शाम 7 बजे आमिर लॉन, पांढरकवड़ा रोड, यवतमाल में आयोजित होगा। आयोजकों ने शेर-ओ-अदब के शौकीनों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाने की अपील की है।

