अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा के पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजा मानवेन्द्र सिंह ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर कई मुद्दों से अवगत करवाया। उनके साथ सभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष उदयवीर सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार शूलपानी भी मौजूद रहे। पूर्व सांसद ने आगामी 11 जून को कंस्टीटूशन क्लब दिल्ली में पृथ्वीराज चौहान की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया और पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति लगाने के लिए स्थान दिलाने का आग्रह किया। इसके साथ ही जेवर एयरपोर्ट का नाम पृथ्वीराज चौहान के नाम पर होने की मांग की। राजनाथ सिंह ने इस मांग को पूरी करने का भरोसा दिया एवं सहयोग करने का वादा किया।
