नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:
रेलवे की ज़मीन पर खेल स्टेडियम बनाने के लिए रेलवे की जमीन के बदले रेलवे को राज्य सरकार ने अपनी चार गुना जमीन दे कर स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस बात की जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया है। जलगांव जिले के जामनेर में बीते पांच साल से लंबित पड़े खेल स्टेडियम के लिए महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे को ज़मीन के बदले जमीन देने का प्रस्ताव दिया है।

जामनेर रेलवे स्टेशन की करीब 12 से 15 एकड़ जमीन के बदले महाराष्ट्र सरकार रेल विभाग को धुलिया जिले में 32 एकड़ और जलगांव की 11 एकड़ इस प्रकार से कुल 43 एकड़ भूमी देगी। जामनेर रेलवे स्टेशन की जमीन के आदान प्रदान को लेकर रेल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है , हो सकता है कि रेलवे यहां वर्क शॉप अथवा कोच कारखाना लगा दे।
सूत्रों के मुताबिक जामनेर खेल स्टेडियम के लिए तीन साल से 10 करोड़ रुपए का फंड आ कर पड़ा है। सात बार के विधायक गिरीश महाजन ने अपने मंत्री पद के सात साल के कार्यकाल में स्टेडियम की मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाया। खबरों के अनुसार केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे खेलो इंडिया योजना से जलगांव सिटी को तीसरा खेल स्टेडियम देने जा रही है जिसकी जलगांव को कोई ज़रूरत नहीं है। खडसे के संसदीय क्षेत्र रावेर को खेल स्टेडियम की आवश्यकता है।

