बाल संरक्षण के तहत आकांक्षी विकासखंड तिरला और गंधवानी की संयुक्त बैंच का होगा आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

बाल संरक्षण के तहत आकांक्षी विकासखंड तिरला और गंधवानी की संयुक्त बैंच का होगा आयोजन | New India Times

दिनांक 5/06/2023 को आकांक्षी विकासखण्ड तिरला और गंधवानी की संयुक्त बैंच का आयोजन तिरला विकासखंड के उत्कृष्ट विद्यालय में सुबह 9 बजे से प्रारम्भ किया जा रहा हैं, जिसमें जरूरत बच्चों कि आवश्यकताओं, उनके संरक्षण के मुद्दों, उनकी समस्याओं की सुनवाई की जाएगी साथ ही बाल अधिकार और बच्चों के विरूद्ध होने वाली हिंसा की सुनवाई की जाएगी तथातत् समय बच्चों कि समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। अतः अधिक से अधिक बच्चों एवं अन्य लोगों की सहभागिता के लिए क्षेत्र की कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर सर्वे का कार्य किया जाकर पिले चावल भी देकर अधिक से अधिक लोगों को आने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं।

बाल संरक्षण के तहत आकांक्षी विकासखंड तिरला और गंधवानी की संयुक्त बैंच का होगा आयोजन | New India Times

सेक्टर उकाला क्षेत्र के अंतर्गत वाले सभी ग्रामों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय बाल संरक्षण के लिए सर्वे किया व शिकायतों के फार्म भरे व पिले चावल देकर उसका प्रचार-प्रसार किया गया। इसके साथ ही लाड़ली बहन के स्वीकृत पत्रों का वितरण भी किया गया। ग्राम कुआं मेंं सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती अभिलाषा खराड़ी व सेक्टर उकाला की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रही।
इसी प्रकार सेक्टर तिरला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रूपवंती डावर के मार्गदर्शन में घर-घर जाकर सर्वे कार्य किया व पिले चावल देकर प्रचार प्रसार कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता रहे।

By nit