मध्यप्रदेश में UPSC परिणाम को लेकर हैरान करने वाला मामला आया सामने, एक ही रोल नंबर पर दो लड़कियों ने दी परीक्षा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश में UPSC परिणाम को लेकर हैरान करने वाला मामला आया सामने, एक ही रोल नंबर पर दो लड़कियों ने दी परीक्षा | New India Times

मध्यप्रदेश में UPSC परिणाम को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ही रोल नंबर पर दो लड़कियों ने परीक्षा दी, इंटरव्यू दिया और अब दोनों की 184वीं रेंक आई है।
किसका दावा कितना सच है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा पर दोनों के घर में जश्न का माहौल है।
हालांकि, रैंक किसकी आई है, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही. अब देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा में एक ही रोल नंबर और नाम की वजह से रिजल्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मध्यप्रदेश में UPSC परिणाम को लेकर हैरान करने वाला मामला आया सामने, एक ही रोल नंबर पर दो लड़कियों ने दी परीक्षा | New India Times

दरअसल, जैसे ही यूपीएससी का परीक्षा परिणाम सामने आया, वैसे ही मध्य प्रदेश के देवास और अलीराजपुर में खुशियां मनाई जाने लगीं। आयशा नाम की दोनों उम्मीदवारों ने सिलेक्ट होने का दावा करते हुए लोगों की बधाइयां स्वीकार करना शुरू कर दीं।

मध्यप्रदेश में UPSC परिणाम को लेकर हैरान करने वाला मामला आया सामने, एक ही रोल नंबर पर दो लड़कियों ने दी परीक्षा | New India Times

दोनों ही दावेदारों के एक ही रोल नंबर 7811744 बताए जा रहे हैं. दोनों का नाम समान होने की वजह से ऐसी स्थिति बनना बाताय जा रहा है. इस दौरान अलीराजपुर की आयशा को एक मेल भी यूपीएससी की ओर से आया है, जिसमें उन्हें बताया गया है कि तीन लोगों के एक जैसा नाम होने की वजह से नाम में परिवर्तन किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.