आयशर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, एक महिला व दो पुरूषों की मौत | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

आयशर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, एक महिला व दो पुरूषों की मौत | New India Times

भिंड जिला के थाना मेहगांव के ग्राम बहुआ के पास भिंड ग्वालियर हाइवे पर आयशर गाड़ी तथा मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर हो गई जिससे मोटर साइकिल पर सवार एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई। तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस बल सहित थाना प्रभारी मेहगांव निरीक्षक रविंद्र शर्मा मौके से लोगों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मोटरसाइकिल MP30 MH2589 तथा आयशर गाड़ी यूपी 26 T8749 की भिंड ग्वालियर हाइवे पर आपस में टक्कर हो गई। एक्सीडेंट में अजय पुत्र राकेश उम्र 19 साल निवासी धान मिल के पीछे मेहगांव, ममता पत्नी शिव कुमार जाटव निवासी बरहई थाना फूफ, श्रीचंद पुत्र गेंदालाल जाटव निवासी बसवाह थाना पावई की मौत हो गई।

तत्परता से थाना मेहगांव पुलिस ने गाड़ी चालक महेश पाल लोधी जिला पीलीभीत तथा आयशर गाड़ी को मौके से पकड़ा। तीनों मृतकों का मेहगांव अस्पताल में पीएम के लिए ले जाया गया। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की प्रारंभ कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.