नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते आए दिन टूटे हुए चेंबर में गिर कर राहगीर हो रहे हैं दुर्घटना का शिकार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते आए दिन टूटे हुए चेंबर में गिर कर राहगीर हो रहे हैं दुर्घटना का शिकार | New India Times

न्यू कबाड़ खाना इलाके के वार्ड क्रमांक 16 भापना कॉलोनी मंदिर के पास नाले का चेंबर टूटा हुआ है। जिस के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि आए दिन लोग उस में गिर कर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं लेकिन नगर निगम के कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय निवासी समाज सेवी नईम सैफी का कहना है कि यह चेंबर कई महीनों से टूटा हुआ है। इस का फोटो खींच कर नगर निगम के अधिकारयों के पास भेजा गया लेकिन निगम कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा को लेकर आज तक कोई इंतेज़ाम नहीं किया गया जिस के कारण आए दिन राहगीर इस में गिर कर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। आज ही एक गाड़ी उस में गिर कर फंस गई जिसको बड़ी मेहनत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया है। मेन रोड है लोगों को काफी दिक्क़त हो रही है। निगम द्वारा जल्दी कोई उपाय नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article