दारुस सुरूर एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी बुरहानपुर का ईद मिलन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दारुस सुरूर एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी बुरहानपुर का ईद मिलन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न | New India Times

औररुस सुरूर एजुकेशन सोसाइटी बुरहानपुर का ईद मिलन कार्यक्रम मंगलवार 23 अप्रेल को बरकत ए हबीब मंज़िल हरीर पुरा बुरहानपुर में आयोजित किया गया।सोसायटी के सदस्यों और नवीन सदस्यों ने इस में शिरकत की। संस्था के मुख्य संचालनकर्ता तनवीर रज़ा बरकती ने सोसायटी की वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए अब तक की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे सामने आने वाली चुनौतियों के लिए तैयारी करना बहुत जरूरी है। हमें सोसाइटी की गतिविधियों का विस्तार करने की जरूरत है। बरकाती ने कहा की संस्था को कल्याण और शिक्षा के क्षेत्र में भी कुछ नई प्रगति करनी है, जिसका ला(भ जनता आसानी से उठा सके।सोसाईटी के सभी सदस्यों ने अपने उपयोगी सुझाव दिए और भविष्य की योजना पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में नौशाद अली अंसारी, फरहान शेख, इमरान अंसारी, मोहसिन शेख, उजैर नक्काश, इसरार अहमद, फैजा़न अंसारी, जुनैद आलम, तारिक अंसारी, सिद्दीक रज़ा ने भाग लिया। तनवीर रज़ा बरकती की दुआ पर सभा समाप्त हुई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article