थाना निशातपुरा पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ़्तार कर एक मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रिक आटो, एक सुजुकी एक्सेस गाडी की बरामद | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना निशातपुरा पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ़्तार कर एक मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रिक आटो, एक सुजुकी एक्सेस गाडी की बरामद | New India Times

भोपाल शहर में चोरी, नकबजनी व सम्पत्ति सम्बंधी घटनाओं की रोकथाम एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा दिये गये दिशा निर्देश कें पालन में निशातपुरा पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये का मशरुका बरामद की गई है।

दिनांक 19.04.23 को फरियादी दीपक मेहर पिता भागीरथ मेहर उम्र 23 साल निवासी हनुमान मंदिर के पास करोंद भोपाल के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 06.04.23 को रात्रि मे कोई अज्ञात व्यक्ति सिटी लाईन वेस मेट के पास से मेरा मोबाईल चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 317/23 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

दौराने विवेचना मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति संगम मैरिज गार्डन के पास सुजुक स्कूटी पर बैठा है और मोबाईल बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है।

सूचना की तस्दीक पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुचे तो वह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस द्वारा घोराबंदी कर पकडा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम तेज सिंह उर्फ टेक सिंह पिता पूरन सिंह उम्र 26 साल निवासी ग्राम निनोद थाना सलामतपुर जिला रायसेन का जिसके पास रखा मोबाईल फोन के संबंध मे सख्ती से पूछताछ की गई तो बताया कि दिनांक 19.04.23 को सिटी लाईन करोंद के पास से मैने चोरी किया है।

आरोपी के द्वारा पूछताछ मे दिनांक 29.03.23 को हरी मझार करोंद से एक एलेक्ट्रानिक बैटरी आटो क्रमांक एमपी 04 आर बी 8554 को चोरी करना बताया व दिनांक 06.04.23 को करोंद सब्जी मंडी से सुजुकी एक्सेस गाडी एमपी04 यू ए 2144 को चोरी करना बताया आरोपी से विधिवत जप्त किया गया।

गिरफ़्तार आरोपी का नाम पता: तेज सिंह उर्फ टेक सिंह पिता पूरन सिंह उम्र 26 साल निवासी ग्राम निनोद, थाना सलामतपुर जिला रायसेन।

बरामद मशरुका: एक मोबाईल फोन वीवो कंपनी का, एक एलेक्ट्रानिक बैटरी आटो, एक सुजुकी एक्सेस गाडी,  कुल कीमती 2 लाख 40 हजार रु0। 

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रुपेश दुबे, उनि हरिशंकर वर्मा, प्रधान आर 3137 रमेश कुमार, प्र आर. 2215 रामेश्वर कौशल, आर 3498 राकेश मंडलोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.