पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी ने भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओ की बैठक को सम्बोधित कर आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर जिले के मंडल अध्यक्षों व वरिष्ठ नेताओं से संवाद कर मार्गदर्शन किया। इससे पूर्व भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर अतिथियों ने पुष्पाजंली अर्पित की एवं दीप प्रज्जवलित किया। पार्टी के संभागीय संगठन सह प्रभारी श्री राघवेन्द्र गौतम एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज सोमानी ने भी बैठक को सम्बोधित किया।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी ने कहा कि आज 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी है मेंरा मानना है कार्यकर्ता का दायित्व सबसे बड़ा दायित्व मानता हूं आप बड़े शोभाग्यशली कार्यकर्ता हे की आप भाजपा के कार्यकर्ता हे और आप के मेहनत के कारण भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हे आज यह हमारे लिए अमृत काल चल रहा है आज एक चिंतन का विषय भी है की जहा हमारी विचारधारा की सरकार नही है वहा हमे अपनी विचार धारा की सरकार
बनाने की आवश्यकता है हमे पार्टी का विस्तार करना हे तो बूथ विस्तार का महत्व पूर्ण कार्य हमे करना पड़ेगा और हम कहते भी ही की बूथ जीता चुनाव जीता हमें अब सभी आगामी कार्यक्रम बूथ पर करना है।
हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का काम किया है आज 60 प्रतिशत लाभार्थियों को सीधे बैंक खातों में राशि दी जारही है 81 करोड़ लोगो को हम निशुल्क राशन दे रहे हैं वही हमारी प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान दिन रात अंत्योदय के कार्य में लगे हुए हे आज जो देश से लेकर राज्यों तक सरकार और सांसद विधायक हे यह सब पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की तपस्या के कारण संभव हुआ है इस लिए ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का सम्मान करे और उनके योगदान को याद करे
स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी के परिजनों से भेंट की
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी पार्टी के पितृपुरूष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी के निवास रघुनाथपुरा, धार पंहुचे एवं उनकी भाभी श्रीमती आशा श्रीकांत ठाकरे व परिजनों से चर्चा कर कुशाभाऊ ठाकरे जी चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा की मैं बड़ा सौभाग्यशाली हूं जो मुझे आज स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्मस्थली के दर्शन का सौभाग्य मिला ठाकरे जी ने प्रदेश ही नहीं देश में पार्टी का काम खड़ा किया है इस अवसर पर संभागीय संगठन सह प्रभारी राघवेन्द्र गौतम जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
बैठक में संभागीय संगठन सह प्रभारी राघवेन्द्र गौतम , जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, प्रदेश मंत्री श्री जयदीप पटेल, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार मेड़ा , पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल, विनोद शर्मा, श्री वेलसिंह भूरिया मंचासीन थे। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति वर्तमान व पूर्व सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष,जनपद अध्यक्ष,पूर्व विधायक,भाजपा जिला पदाधिकारी, सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा व आभार जिला महामंत्री प्रकाश धाकड़ ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने दी है।
