अज्ञात लुटेरों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी कैशियर को बंधक बनाकर की लाखों लूट | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अज्ञात लुटेरों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी कैशियर को बंधक बनाकर की लाखों लूट | New India Times

छिंदवाड़ा जिले के सौसर नगर में साप्ताहिक बाजार चौक में स्थित इंडेन गैस एजेंसी में अज्ञात नकाबपोशों द्वारा ₹671000 की रुपए की बड़ी राशि सुबह-सुबह दिनदहाड़े गैस एजेंसी के कैशियर को बंधक बनाकर लूट ले गए। अज्ञात नकाबपोशों द्वारा इंडियन गैस एजेंसी के कैशियर को रशियों के सहारे कुर्सी से बांधकर बंधक बनाकर सिलेंडरों की विक्रय की गई जमा राशि को लूट कर ले गए।
सौसर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सौसर के साप्ताहिक बाजार चौक कार्यालय से इंडेन गैस एजेंसी का संचालन होता है। विगत 3 दिनों से बैंकों के बंद रहने से कलेक्शन की राशि ₹671000 जमा हो गई थी। इसी राशि को सुबह-सुबह करीब 9:00 अज्ञात नकाबपोश द्वारा लूट लिया गया। सौसर थाना प्रभारी श्री अमित कोरी ने बताया कि अभी जांच जारी है शीघ्र ही अज्ञात लुटेरों का पर्दाफाश किया जाएगा। इस संबंध में इंडियन गैस एजेंसी के असिस्टेंट मैनेजर मनीष साखरे ने बताया कि सुबह 9:00 बजे अज्ञात नकाबपोश बाइक द्वारा आए थे जिन्होंने कैशियर को बंधक बनाकर 671000 रुपए लूट के ले गए हैं। हमारे द्वारा पुलिस प्रशासन से शिकायत दर्ज कर मामला बताया गया है। उल्लेखनीय है कि इस कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। सुबह सुबह हुई बड़ी लूट को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल के साथ-साथ तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.