शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT;
गुजरात और राजस्थान में बाढ़ क्षेत्रों का दौरा करने और पीड़ितों से मिलने के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी गुजरात पहुंचे थे, जहां गुजरात बांस कानठा क्षेत्र में कुछ आसामाजिक तत्वों ने राहुल गांधी के काफिले पर पथराव कर दिया था जिसे भाजपा सरकार की सोची समझी रणनीति और इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए भिवंडी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हबीबुर्रहमान अंसारी ने हमले की कड़ी निंदा की है और दोषियों पर सख्त कार्यवाई की मांग की है।
वरिष्ठ नेता हबीबुर्रहमान अंसारी ने संवाददाताओं को जारी किए गए अपने बयान में कहा है कि भाजपा सरकार बदला लेने के और विपक्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से ओछी हरकत पर उतर आई है। उन्होंने ने कहा कांग्रेस केवल राजनीतिक पार्टी का नाम नहीं है बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए दी गई कुर्बानी और एक विचारधारा का नाम है जिसे खत्म करना भाजपा के बस की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में सैनिकों पर पत्थरबाजी और राहुल जी पर फेंके गए पत्थर में कोई अंतर नहीं है। दोनों लोकतंत्र विरोधी हैं। हबीबुर्रहमान अंसारी ने कहा कि मैं व्यापारिक संबंध में गुजरात आता जाता रहता हूं, वहां बाढ़ से भयानक तबाही हुई है सेनकड़ों लोगों की जानें गई हैं। करोड़ों रुपये की संपत्ति बर्बाद हो गई है। हज़ारों लोग बेघर हुए हैं। गुजरात और केंद्र सरकार गुजरात की जनता के आँसू पूछने में विफल है। राहुल जी बाढ़ पीड़ितों से मिल रहे हैं, लोगों का दुख-दर्द बांट रहे हैं, इसमें कौन सी परेशानी की बात है? गुजरात सरकार लोगों की मदद करने के बजाय विपक्ष को डराने का काम कर रही है। गुजरात में कांग्रेस के विधायकों को परेशान किया जा रहा है। राहुल जी की यात्रा से भाजपा की गुजरात और राजस्थान सरकार के लोगों के प्रति उदासीनता लोगों के सामने आ गई है, इसलिए अपनी विफलता छिपाने के लिए सरकार विपक्ष के नेताओं को भयभीत करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने वाली कांग्रेस और देश के लिए बलिदान देने वाले परिवार के राहुल गांधी ऐसे लोगों से डरने वाले नहीं हैं। देश की जनता, किसान मजदूर, बूढ़े, बच्चे, महिला और युवा उनके साथ हैं। इसी तरह महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राज्य सचिव और प्रवक्ता इकबाल सिद्दीकी ने भी राहुल गांधी पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि हर मोर्चे पर विफल मोदी सरकार निराश है, जो विपक्ष के नेताओं पर हमला करा रही है। अपराधियों को पकड़ने के बजाये उल्टा सवाल किए जा रहे हैं। राहुल जी के दौरे पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की दूषित मानसिकता है। गुजरात सरकार आरोपियों को पकड़ कर हवालात में डाले और सत्ता का दुरुपयोग न करे।
