पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर ग्राम विकास समिति ग्राम भरावदा विकासखंड सरदारपुर के द्वारा जिला समन्वयक नवनीत जी रत्नाकर ब्लॉक समन्वयक कमल मेडा के मार्गदर्शन में गांव की महिलाओं को ई केवाईसी व मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का नुक्कड़ सभा कर प्रचार प्रसार किया गया साथ ही लाडली बहना योजना के फार्म भरवाने में मदद की गई जिसमें हर पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिल सके नुक्कड़ सभा में ग्राम पंचायत सरपंच सरदार निनामा ने बताया कि गांव मे कोई भी महिलाएं योजना से वंचित न रहे इसलिए हम घर घर जाकर व नुक्कड़ सभा कर महिलाओं को आवेदन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
समिति अध्यक्ष अर्जुन हाड़ा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय शिवराज सिंह जी चौहान को बहुत धन्यवाद जिन्होंने महिलाओं को आर्थिक मदद के इरादे से व महिला सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना बनाएं डॉ शिव कुमार भक्षी ने लाडली बहना योजना पर कविता के माध्यम से गांव में प्रचार प्रसार किया।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता पटेल ज्योति मेडा आशा कार्यकर्ता प्रभु बाई आदि ग्रामीण महिलाएं की उपस्थिती मे कार्यक्रम संपन्न हुआ।
