मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शांति समिति की बैठक में आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की बनी सहमति | New India Times

आगामी त्योहारों को शांति पूर्वक उत्साह के साथ मनाये जाने को लेकर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के सभी धर्म प्रेमी नागरिक जनप्रतिनिधि गण उपस्थित हुए। सर्वप्रथम बैठक में राम नवमी, महावीर जयंती, अंबेडकर जयंती, हनुमान जयंती और ईद उल फितर पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाएं जाने को लेकर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में जैसें शोभायात्रा, झांकियां रैली, चल समारोह के निकालने वाले रूट पर साफ सफाई, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस अपनी सुरक्षा व्यवस्था देगी। बैठक में उपस्थित जनसमूह ने तीज त्यौहार की तैयारियों पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान एसडीओपी केके अवस्थी, थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, तहसीलदार सुश्री रेखा देशमुख, थाना प्रभारी अंबाडा चौकी प्रभारी सुश्री दीपा ठाकुर, डुंगरिया चौकी प्रभारी संजय सोनवानी, नगर पालिका सीएमओ एलपी सक्सेना मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.