अंत्योदय मेले में शिरकत के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर, NIT; ​अंत्योदय मेले में शिरकत के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे | New India Timesअंत्योदय मेले में शिरकत के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यहाँ से हेलीकॉप्टर द्वारा फूफ जिला भिण्ड के लिए हुए रवाना हुए। फूफ में वह अंत्योदय मेले में शिरकत करेंगे और जरूरत मंदों को सरकार की योजनाओं के तहत करोड़ों की सहायता बांटेंगे साथ ही करोड़ों की लागत के विकास कार्यों का  लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। ग्वालियर से केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी उनके साथ गये हैं। विमानतल पर विधायक श्री भारत सिंह कुशवाह, नगर निगम सभापति श्री राकेश माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा तथा श्री बृजेन्द्र सिंह जादौन व श्री दीपक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के स्वागत किया। इस मौके पर संभागीय कमिश्नर श्री एस एन रूपला, आईजी श्री अनिल सिंह, प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा व पुलिस अधीक्षक डॉ आशीष सहित अन्य सबंधित अधिकारी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.