तीखी टिप्पणी के बाद एक वीडियो वायरल होने से एक बार फिर एसडीओपी लहार आये विवादों के घेरे में | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​तीखी टिप्पणी के बाद एक वीडियो वायरल होने से एक बार फिर एसडीओपी लहार आये विवादों के घेरे में | New India Timesभिण्ड जिला के लहार एसडीओपी अवनीश बंसल के हाल ही में सोशल मीडिया पर पत्रकारों और नेताओं के विरुद्ध टिप्पणी करने वाले लहार एसडीओपी अवनीश बंसल एक नए विवाद में घिरे हुए नजर आ रहे हैं, उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपने कमरे के अंदर बैठे हुए हैं और किसी से बात कर रहे हैं। इस दौरान वीडियो में एसडीओपी गालियां देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

ज्ञात हो कि करीब दो रोज पहले लहार एसडीओपी के द्वारा WhatsApp ग्रुप पर फर्जी पत्रकारों और छुटभैया नेताओं को लेकर काफी तीखी टिप्पणी की गई थी। हालांकि बाद में उन्होंने इससे आपने हाथ खींच लिए थे और वह टिप्पणी किसी एक पत्रकार की करार दी थी। लेकिन मामले ने तूल पकड़ा और पिछले 3 दिनों से लगातार WhatsApp ग्रुप में एसडीओपी और विभिन्न पत्रकारों के बीच एक ही वार्तालाप चल रही है जिसमें एक स्थान पर  एसडीओपी ने यह स्वीकार किया कि कुछ अपने लोगों की वजह से मुझे नीचा देखना पड़ा है। यही नहीं उन्होंने लहार के तीन लोगों से लड़ाई होने की बात हुई। WhatsApp ग्रुप के माध्यम से स्वीकार करने बाद आज कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एसडीओपी अवनीश बंसल का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी कर रहे हैं और वह भी बार बार जोर देकर, जिसके बाद अब एसडीओपी नए विवाद में घिर गए हैं।

इस वीडियो के आने के बाद एसडीओपी महोदय पर कार्रवाई होना तो निश्चित है। लेकिन देखना अब यह है कि यह कार्रवाई करने में आला अधिकारी कितनी देर करते हैं और एसडीओपीे के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं? 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article