पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का देखा व सुना गया सीधा प्रसारण | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का देखा व सुना गया सीधा प्रसारण | New India Times

बीकेपी महाविद्यालय के कंप्यूटर कक्ष में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सीधे प्रसारण को प्रोजेक्टर के माध्यम से महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सहित छात्र-छात्राओं द्वारा देखा एवं सुना गया। मुख्यमंत्री जी ने पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का वितरण लगभग 2,90,000 विद्यार्थियों को 300 करोड़ रुपए की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया एवं इस वर्ष 2022-23 में 7,25,000 विद्यार्थी 800 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति से लाभान्वित होंगे। इस प्रसारण कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री भगवत शरण सेन सहित वरिष्ठ प्राध्यापक परितोष सोनी, प्रतिभा उपाध्याय, खुशबू मिश्रा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार तिवारी एवं छात्रा इकाई से कुमारी अंजू पाठक जितेंद्र भटेले, सुनील दुबे, माधव प्रसाद नेमा, आशुतोष उपाध्याय, योगेश पाठक, नौशाद खान, रिया गुप्ता, जीवन अहिरवार सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.