एनटीपीसी कहलगांव में एकता, अखंडता और ईमानदारी का संदेश लेकर आयोजित हुई यूनिटी रन एवं मिनी मैराथन | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

एनटीपीसी कहलगांव में एकता, अखंडता और ईमानदारी का संदेश लेकर आयोजित हुई यूनिटी रन एवं मिनी मैराथन | New India Times

राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर एनटीपीसी कहलगांव में उत्साह एवं उमंग के साथ ‘यूनिटी रन सह मिनी मैराथन’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, सत्यनिष्ठा और भ्रष्टाचार मुक्त समाज का संदेश प्रसारित करना था।

एनटीपीसी कहलगांव में एकता, अखंडता और ईमानदारी का संदेश लेकर आयोजित हुई यूनिटी रन एवं मिनी मैराथन | New India Times

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना प्रमुख रविन्द्र शर्मा, महाप्रबंधक (ओ एंड एम) मनोरंजन परिडा एवं सीआईएसएफ कमांडेंट भारती नंदन उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभागाध्यक्षों, सृष्टि समाज के वरिष्ठ सदस्यों, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, टाउनशिप निवासियों, सीआईएसएफ कर्मियों तथा उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एनटीपीसी कहलगांव में एकता, अखंडता और ईमानदारी का संदेश लेकर आयोजित हुई यूनिटी रन एवं मिनी मैराथन | New India Times

आयोजन की शुरुआत प्रातः 6 बजे अंबेडकर स्टेडियम से हुई। मैराथन में विभिन्न आयु वर्गों के बालक-बालिकाओं, कर्मचारियों, महिलाओं एवं सीआईएसएफ कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों का उत्साह और सामूहिक भागीदारी आयोजन के आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता एवं सतर्कता की शपथ दिलाई गई। परियोजना प्रमुख श्री शर्मा ने अपने संबोधन में सभी को व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

समापन समारोह में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर एनटीपीसी कहलगांव की एनजीओ ‘चेतना’ द्वारा वस्त्र दान अभियान का भी शुभारंभ किया गया।

एनटीपीसी कहलगांव के पीआरओ सह नैगम संचार प्रबंधक चेव्वाकुला श्रीकांत ने बताया कि एनटीपीसी कहलगांव के मानव संसाधन विभाग एवं सतर्कता विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम खेल भावना, सामुदायिक सहभागिता और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा। इसने स्वस्थ समाज, सशक्त एवं एकजुट राष्ट्र तथा पारदर्शी और ईमानदार कार्यसंस्कृति के निर्माण का प्रेरणादायी संदेश दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.