दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल हुईं धौलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शबनम खान | New India TimesOplus_131072

यूसुफ खान, धौलपुर/नई दिल्ली, NIT:

दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल हुईं धौलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शबनम खान | New India Times

राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में राजस्थान के धौलपुर जिले से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की जिलाध्यक्ष शबनम खान ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली स्थित राजस्थान स्टेट गेस्ट हाउस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से मुलाक़ात भी की।
रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और एमडी चौपदार सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, मताधिकार एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को उठाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए संकल्प व्यक्त किया।
रैली में शबनम खान की सहभागिता को धौलपुर जिले में कांग्रेस संगठन की सक्रिय भागीदारी के रूप में देखा जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.