नहीं मिल रही हैं पशुपालकों को समय पर चिकित्सा सुविधाएं, हो रही हैं पशुओं की मौतें | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नहीं मिल रही हैं पशुपालकों को समय पर चिकित्सा सुविधाएं, हो रही हैं पशुओं की मौतें | New India Times

जुन्नारदेव जनपद पंचायत के समीप रहवासी पंचम लाल यादव की गाय विगत शनिवार से बीमार थी जिसकी सूचना पशुपालक ने 1962 टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई लेकिन लापरवाही का आलम देखिए कि सोमवार दोपहर तक कोई भी पशु चिकित्सक या अधीनस्थ कर्मचारी उक्त बीमार पशु का उपचार करने नहीं पहुंच पाया और इलाज के अभाव में गाय ने लगभग 1:30 बजे के आसपास दम तोड़ दिया जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि विकासखंड में पशु चिकित्सा सेवाएं महज एक दिखावा साबित हो रही हैं। एक तरफ वेटनरी बीएमओ स्टाफ नहीं होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं तो दूसरी तरफ लापरवाही का आलम भी चरम सीमा पर पहुंच गया है। विकासखंड के कई ग्रामों में पशुपालकों को पशुओं की चिकित्सा हेतु सुविधाएं से मोहताज रहना पड़ रहा है। मजबूरी वश पशुपालक मेडिकल और निजी डॉक्टर से इलाज कराते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.