फूफ के उप.नि. सोनी लाल माथुर की अनूठी पहल, शासकीय विद्यालय के बच्चों में बांटी स्कूल सामग्री | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​फूफ के उप.नि. सोनी लाल माथुर की अनूठी पहल, शासकीय विद्यालय के बच्चों में बांटी स्कूल सामग्री | New India Timesभिण्ड जिला के फूफ थाना में पदस्त एस. आई सोनी लाल माथुर की एक अनूठी पहल देखने को मिली है। सोनी लाल माथुर ने कल फूफ के शासकीय प्राथमिक विद्यालय नारिपुरा(बड़ेपुरा) में जाकर लगभग 30 बच्चों को स्कूल बैग और किताबो का वितरण किया।​
फूफ के उप.नि. सोनी लाल माथुर की अनूठी पहल, शासकीय विद्यालय के बच्चों में बांटी स्कूल सामग्री | New India Timesजब NIT के पत्रकारों ने उनसे बातचीत की और पूछा कि अपने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने कहा बच्चे सबके प्यारे हैं और हमें भी बच्चों से अत्याधिक प्यार है। हम पहले भी समय समय पर बच्चों को स्कूल की पढ़ाई के वस्तुओं के अलावा फल, मिठाई आदि वितरण करते रहते हैं।

इतना ही नही माथुर जी ने यह भी कहा हम पुलिस वालों की  वैसे भी 24 घण्टे ड्यूटी रहती है लेकिन हम फिर भी समय निकाल कर कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे हमें एक अलग प्रकार की खुशी मिले। इतना ही नहीं माथुर जी ने यह भी कहा कि हम आगे भी बच्चों को स्कूल में जाकर कॉपी, किताब आदि चीज़ का वितरण करते रहेंगे।

By nit

One thought on “फूफ के उप.नि. सोनी लाल माथुर की अनूठी पहल, शासकीय विद्यालय के बच्चों में बांटी स्कूल सामग्री”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article