मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने लोधीपुर स्थित घाट को साफ एवं सुथरा रखने के उद्देश्य से संत निरंकारी समाज के वालिंटियर, स्कूल के बच्चें एवं नगर निगम टीम द्वारा वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जिसमें नगर आयुक्त ने प्रतिभाग किया गया व स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग प्रदान किया गया।
साथ ही नगर आयुक्त द्वारा नगर क्षेत्र में नगर निगम टीम द्वारा चलाये जा रहे 10 तक डोर टू डोर अभियान के प्रति लोगो को जागरूक किया गया व अपील की गई वह अपने-अपने घरों से निकलने वाला सूखा व गीला कचरा अलग-अलग कर नगर निगम द्वारा संचालित कूड़ा वाहन गाड़ी को ही दे, जिससे आसपास सफाई रह सके।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सैफ सिद्दीकी, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर विनय प्रताप सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजमंगल सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।
