अबरार अहमद खान, लखनऊ, NIT;
राष्ट्रीय युवा मोर्चा संगठन ने उत्तर प्रदेश के जिला फतेहपुर के मेराज अंसारी को समाजिक एवं राजनैतिक कार्यों को देखते हुये राष्ट्रीय युवा मोर्चा संगठन के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है।
मेराज अंसारी ने NIT सांवाददाता से बात करते हुये कहा कि मैं किसानों ,गरीबों ,महिलाओं एवं मजदूरों पर होने वाले अन्न्याय को रोकने के लिये संघर्ष करूंगा और उन्हें न्याय दिलाने के लिये हर सम्भव प्रयास करूंगा, साथ ही साथ समाज में आपसी भाई चारे की भावना को अस्थापित करते हुए समाज को शिक्षित व जागरूक करने की कोशिश करूंगा।
