भावना सिकरवार ने मथुरा जनपद का प्रदेश में किया नाम रोशन, मथुरा पहुंचने पर भावना सिंह सिकरवार का किया जाएगा भव्य स्वागत | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

भावना सिकरवार ने मथुरा जनपद का प्रदेश में किया नाम रोशन, मथुरा पहुंचने पर भावना सिंह सिकरवार का किया जाएगा भव्य स्वागत | New India Times

5 वें राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स बनारस में आयोजित जिसमें उत्तर प्रदेश टीम की तरफ से महिला हॉकी टीम का मथुरा जनपद की हॉकी खिलाड़ी भावना सिंह सिकरवार मथुरा का नेतृत्व करते हुए सराहनीय प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता भावना सिंह सिकरवार हरेंद्र सिंह सिकरवार उर्फ हैरी जो कि सुंदर सिंह बादाम सिंह की पुत्रवधू निवासी बल्देव मथुरा हैं वर्तमान में चंदा ग्रीन्स वेलफेयर सोसाइटी ट्रांसपोर्ट नगर मथुरा में रहती हैं भावना सिंह सिकरवार का मायका फतेहपुर सीकरी जनपद आगरा में है जो कि अशोक चौधरी की पुत्री हैं भावना सिंह सिकरवार का शिक्षण वनस्थली विद्यापीठ जयपुर से हुआ है।

भावना सिकरवार ने मथुरा जनपद का प्रदेश में किया नाम रोशन, मथुरा पहुंचने पर भावना सिंह सिकरवार का किया जाएगा भव्य स्वागत | New India Times

भावना सिंह सिकरवार शुरू से ही खेल के प्रति जागरूक रहें उन्होंने कॉलेज टाइम में राजस्थान जूनियर हॉकी टीम का राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर चुके हैं वर्तमान में भावना सिंह एक ग्रहणी है जिसमें 2 पुत्र हैं भावना सिंह सिकरवार समय-समय पर अपनी प्रतिभा से महिलाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ प्रतियोगिता आयोजित करती रहती हैं उन्होंने महिलाओं की फिटनेस के लिए फिटनेस फाइटर नाम से अपनी जिम खोल रखी है इन सारी जिम्मेदारी के बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर मथुरा जनपद का नाम हॉकी खेल कर रोशन किया है ! कल दिनांक 16/ 02 / 23 को सुबह 7:00 पटना लखनऊ एक्सप्रेस से मथुरा वापस लौटने पर भावना सिंह सिकरवार का मथुरा जंक्शन पर किया जाएगा भव्य स्वागत ! यह जानकारी ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.