लूम कारखानों से इलेक्ट्रिक मोटरें चुराने वाले 4 चोरों को थाना गणपतिनाका पुलिस ने गिरफ्तार कर 15 इलेक्ट्रिक मोटरें की बरामद | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लूम कारखानों से इलेक्ट्रिक मोटरें चुराने वाले 4 चोरों को थाना गणपतिनाका पुलिस ने गिरफ्तार कर 15 इलेक्ट्रिक मोटरें की बरामद | New India Times

एसपी बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना गणपतिनाका पुलिस को लूम कारखाने से मोटर चोरी करने वाले 04 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। दिनांक 28.11.2022 को फरियादी मुमताज खान द्वारा थाना उपस्थित होकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी दुकान में रखी 22 नग पुरानी इस्तेमाली मोटरे व एक वायर का बंडल सभी कीमती करीबन पंद्रह हजार पाँच सौ रुपये की चोरी की रिपोर्ट की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुध्द थाना गणपतिनाका पर अपराध क्र. 655/22 धारा 457,380 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियो को थाना गणपतिनाका पुलिस द्वारा दिनांक 12.02.2023 को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियो से लुम कारखाने की पुरानी इस्तेमाली 15 इलेक्ट्रिक मोटरे एवं चोरी करने में इस्तेमाल किया गया ऑटो जप्त किया गया है। शेष मशरूका के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

इन आरोपीगणों को किया गिरफ्तार
01 आबीद खान पिता अफरोज खान उम्र 20 साल निवासी जफर भंगार वाले के घर के सामने आजादनगर थाना गणपतिनाका जिला बुरहानपुर।
02 शेख शब्बीर पिता शेख मुस्ताक उम्र 33 साल निवासी नदीम किराना दुकान के पास आजादनगर थाना गणपतिनाका जिला बुरहानपुर।
03.तोहिदउद्दीन पिता जफरउद्दीन उम्र 19 साल निवासी मकबरे के पास आजादनगर थाना गणपतिनाका जिला बुरहानपुर।
04. ईलाल हुसैन पिता ईकबाल हुसैन उम्र 24 साल निवासी मकबरे के पास आजादनगर थाना गणपतिनाका जिला बुरहानपुर।

इन की रही सराहनीय भूमिका

निरी. टी.सी.शिंदे, सउनि हुकुम सिंह अंजनावे, सउनि तारक अली, प्र.आर. धनराज पाटिल , प्र.आर. देवेन्द्र पवार ने चोरी की गुत्थी समझाने में सराहनीय भूमिका निभाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.