अनंतपुरा में विकास यात्रा में पहुंचकर कलेक्टर ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, किया समस्याओं का निराकरण | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

अनंतपुरा में विकास यात्रा में पहुंचकर कलेक्टर ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, किया समस्याओं का निराकरण | New India Times

कलेक्टर दीपक आर्य देवरी विकासखंड के गांधी ग्राम कहे जाने वाले अनंतपुरा ग्राम में विकास यात्रा के दौरान चौपाल लगाकर ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी एवं मौके पर ही उनका निराकरण कराया। उन्होंने ग्राम वासियों से कहा कि, समस्याएं आप बताएं उनका निराकरण हम कराएंगे। विकास कार्यों को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने का कार्य हम सभी का है। विकास यात्रा में देवरी विकासखंड के गांधीग्राम कहे जाने वाले ग्राम अनंतपुरा में कलेक्टर दीपक आर्य पहुंचे, जहां उन्होंने चौपाल लगाकर ग्राम वासियों से चर्चा की और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया। कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि आप सभी ग्रामवासी शासन के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को संरक्षित एवं सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि पेयजल उपलब्ध कराना हमारा कार्य है आप सभी निश्चिंत रहें। उन्होंने मौके पर ही अनुविभागीय अधिकारी श्री वर्मा को निर्देश दिए कि जब तक स्थाई पेयजल का निदान नहीं होता तब तक के लिए ग्राम के निजी ट्यूबवेल को अधिकृत करें एवं पेयजल की सप्लाई करें। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नल जल योजना के माध्यम से ग्राम में कार्य कराए जाएंगे। सभी ग्रामवासी नल जल योजना का कार्य गुणवत्ता एवं समय पर हो इसकी लगातार मानिटरिंग करें।

अनंतपुरा में विकास यात्रा में पहुंचकर कलेक्टर ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, किया समस्याओं का निराकरण | New India Times

कलेक्टर दीपक आर्य ने शासन की योजनाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी और कहा कि यदि कोई समस्या है तो मुझे बताएं। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 181 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है जिस पर शिकायत करने पर समस्या का निराकरण होता है। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजनाएं जिसमें मुख्यमंत्री आवास भू अधिकार योजना, स्वामित्व योजना एवं विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं का लाभ लें, यह भी सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर 1 करोड़ 48 हजार रुपए की लागत से प्रारंभ होने वाली नल जल योजना एवं 9 लाख 27 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सीमेंट रोड का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया, पूर्व विधायक भानु राणा, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया, अनुविभागीय अधिकारी सीएल वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवरी सुश्री मनीषा चतुर्वेदी, तहसीलदार संजय दुबे, अवनीश मिश्रा, अनिल ढिमोले, मयंक चौरसिया सहित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.