अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सोशल वेलफेयर फाउन्डेशन द्वारा संत रविदास जयंती एवं समरसता भोज जैसे आयोजनों से सामाजिक समरसता एवं एकरूपता कायम होती है। समय समय पर ऐसे आयोजन कराने वाले धन्यवाद के पात्र होते हैं। उक्त बातें संत रवि जयंती के अवसर पर लटेरा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सपा पूर्व विधायक प्रत्याशी चिन्कू यादव ने कही। उन्होंने कहा कि गांव में पुरानी धरोहर समरसता भोज जैसी आयोजन विलुप्त होती जा रही है। हम सब को मिल कर इसे उभारने की आवश्यकता है। इन कार्यक्रमों से समाज में सामाजिक समरसता व एकरूपता कायम होती है। मुख्य अतिथि सदस्य जिला पंचायत बलरामपुर दूधनाथ यादव कहा कि समाज में दबे कुचले लोग आगे आएं तथा समाज में सामाजिक समरसता व एकता कायम हो सके। ग्रामसभा के लोगों का आह्वान किया कि हम सब जाति धर्मो से उपर उठ कर विकास करने के लिए कटिबद्ध है। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने वालों को हम धन्यवाद देते है। सोशल वेलफेयर फाउन्डेशन द्वारा सन्त रविदास जयन्ती एंव समरसता भोज समारोह का आयोजन किया गया जिसमे सोशल वेलफेयर फाउन्डेशन संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष डा० तेजस यादव ने कहा कि संत रविदास हमेशा आडम्बर से दूर रहते थे एंव कर्म को ही प्रधानता देते थे यह समसता भोज सामाजिक बुराइयों को दूर करेगा इस अवसर पर अशोक, राम चन्द्र, बहरैची प्रसाद, प्रेमी, लंकेश लालजी, विश्कर्मा, दरोगा प्रसाद यादव, राम प्रकाश चौधरी, डा० कमलकांत आदि लोग सहित मौजूद रहे।
