नगर निगम टीम ने घर घर जाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर निगम टीम ने घर घर जाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक | New India Times

1 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक चलने वाले “दस्तक डोर-टू-डोर” अभियान के अंतर्गत शनिवार को नगर निगम टीम व स्वछ वातावरण प्रोत्साहन समिति की टीम द्वारा नगर क्षेत्र के सराय काइयां में घर-घर जाकर जनमानस के बीच जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

नगर निगम टीम ने नगर निगम को एक सुंदर नगर बनाने के क्षेत्र में अपना सहयोग प्रदान करने व नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने की दिशा में अपने-अपने घरों से सूखा व गीला कचरा अलग-अलग कर नगर निगम द्वारा संचालित कूड़ा वाहन गाड़ी को देने की देने की अपील की गई व अपने घर तथा आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की गई।

अभियान में डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर विनय प्रताप सिंह, समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पवन कुमार, राजमंगल सिंह, चंद्रवीर सिंह सागर, सुनील कुमार शाक्य, ट्रिपल एम की टीम तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article