डीएम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान वाहनों को हरी झंडी दिखा कर किया शुभारंभ | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान वाहनों को हरी झंडी दिखा कर किया शुभारंभ | New India Times

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने नगर निगम द्वारा संचालित डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर से कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झण्डी दिखा कर किया। यह अभियान 1 फरवरी 2023 से 31 मार्च 2023 तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी मोहल्लों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कराया जा रहा है, इसमें सूखा कूड़ा एवं गीला कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए भी प्रबंध किए गए हैं तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा कूड़े के सही निपटान के लिए प्रेरित करने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन उपरान्त इसका वेस्ट कलेक्शन सेन्टरों पर निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कूड़ा जमा होने से तमाम बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। कूड़े का सही प्रकार से निस्तारण होने पर तमाम होने वाली बीमारियों को भी रोका जा सकता है। उन्होंने सभी से अपील करते हुये कहा कि कुड़े को कुड़ेदान में ही डालें, एवं सूखा कूड़ा तथा गीला कूड़ा अलग अलग करके रखें। इधर-इधर घरों के आस पास या रोडों पर कूड़ा न फेंकें। जिलाधिकारी ने नगर निगम द्वारा चलाये जाने वाले इस अभियान की सराहना भी की। उन्होंने नगर निगम द्वारा चलाये जाने वाले इस अभियान को अच्छी पहल बताया।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article