मुबारक अली, ब्यूरो चीफ,शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

प्रत्येक मंगलवार को नगर निगम कार्यालय पर जनसुनवाई दिवस पर 7 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया, अन्य शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायतों का निस्तारण शीघ्र किया जाए।
जनसुनवाई दिवस पर अपर नगर आयुक्त ए.के. सिंह, सहायक नगर आयुक्त श्रीमती रश्मि, मुख्य अभियंता ए. के. अंबेडकर, महाप्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर, अधिशासी अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
