उज्जैन में सम्मानित हुए साहित्यकार सुशील वैभव | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

उज्जैन में सम्मानित हुए साहित्यकार सुशील वैभव | New India Times

29 जनवरी को अभ्युदय पुरम उज्जैन में श्री कल्याण मंदिर महातीर्थ प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन श्रधेय मुक्ति सागर महाराज की अध्यक्षता में किया गया। संचालन हास्य कवि पंडित अशोक नागर ने किया। आमंत्रित कवियों के मध्य पन्ना के हास्य व्यंग कवि सुशील खरे वैभव ने मंच पर खूब वाहवाही लूटी तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया। ज्ञात हो कि गत 17-18 दिसंबर को भी सुशील वैभव को उज्जैन में सम्मानित किया गया था। केतन पंड्या मेहसाणा गुजरात सुनीता चतुर्वेदी लखनऊ मौसम कुमरावत बेंगलुरु कर्नाटक अतुल सिंह बाराबांकी ने सुशील वैभव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सम्मानित होकर लौटने पर श्रीमती शारदा पाठक डॉ प्रमोद श्रीवास्तव पंकज खरे एडवोकेट प्रमोद पाठक पत्रकार मनीष मिश्रा, राकेश शर्मा आदि ने भी बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article