झांसी शहर में एक ही दिन में चार लूट की वारदात से फैली सनसनी | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​झांसी शहर में एक ही दिन में चार लूट की वारदात से फैली सनसनी | New India Timesझांसी शहर में लूटमार की वारदात कम होने के बजाए बढते ही जा रहे हैं। शहर में एक ही दिन में अलग अलग जगहों पर हुए चार लूट की वारदात से सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ झाँसी नगर में थाना कोतवाली छेत्र में दिन दहाड़े बैंक में पैसे जमा करने आया एक बैंक के बाहर ही लुट गया जबकि पास में पुलिस चौकी भी है। 

थापक बाग निवासी अवधेश वर्मा पुत्र भगवान दास खण्डवराओ गेट पंजाबनेशनल बैंक में 30 हज़ार रुपये जमा करने आया था कि तभी अचानक फोन आ गया जिसके चलते अवधेश बैंक के बाहर आ गया। उसको जरा भी खबर न थी कि कुछ अज्ञात लुटेरे उसको अपना शिकार बनाने की ताक में बिल्कुल तैय्यार हैं। बैंक के बाहर ही अज्ञात युवकों ने मौका मिलते ही अवधेश के हाथ से तीस हजार रुपये छीन कर फ़रार होएगए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन कर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा तीन और लूट की वारदात सामने आई है।

By nit