जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नासिर इस्लाम के नेतृत्व में आज जन आक्रोश रैली का प्रारंभ हुआ । जिसमे हज़ारों की संख्या में युवा व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूर्व एवं वर्तमान कांग्रेस पार्षदगण जिला कांग्रेस पद अधिकारीगण व वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के विरुद्ध भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारे बाज़ी की गयी। स्टेट बैंक चौराहे से प्रारंम्भ होकर जन आक्रोश रैली स्थानीय कलेक्टर कार्यालय के समक्ष पहुँची सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करी गई। याद रहे इस रैली के प्रमुख मुद्दों में शहर में अनियमित रूप से वसूले जा रहे बिजली के बिल व गरीब व दलित बस्तियों में सामूहिक बलपूर्वक कटौती है। इस के अतिरिक्त नगर निगम भोपाल द्वारा संपत्ति कर के नाम पर चल रही अनुचित व कष्ट दायक वसूली प्रमुख मुद्दे है कलेक्ट्रेट पहुँच कर नासिर इस्लाम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की उपस्तिथि में जमकर नारे बाजी की गई इस जन आक्रोश रैली में मुख्य रूप से वार्ड न 1 से पार्षद लक्ष्मण राजपूत, पार्षद अशोक मारन मोहम्मद जहीर पूर्व पार्षद रशीद चाँद, पूर्व पार्षद अफ़रोज़ जहाँ पूर्व पार्षद मोहम्मद मुजीब, पूर्व पार्षद अब्दुल मजीद, पूर्व पार्षद मुनव्वर अली एवं हज़ारो की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता व पद अधिकारी उपस्थित रहे ।
