Edited by Shilpa Shukla; नई दिल्ली, NIT;
केंद्र सरकार ने सब्सिडी पर मिलने वाली LPG के दाम प्रति माह प्रति सिलेंडर पर चार रुपए बढ़ाने की बात कही है। पेट्रोलयम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ऐसा करने का मकसद आगामी वर्ष में मार्च तक पूरी सब्सिडी को खत्म करना है। पहले भी सरकार ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन से सब्सिडाइज्ड LPG के रेट्स में हर महीने 2 रुपये तक की बढ़ोतरी करने को कहा था। धर्मेंद्र प्रधान ने यह जानकारी लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी। प्रत्येक परिवार को एक साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी के साथ हासिल करने की पात्रता है। इस सीमा के बाद बाजार मूल्या पर सिलेंडर खरीदना होता है।
