मऊगंज जिला घोषित होने का लोगों को है बेसब्री से इन्तजार, जनप्रतिनिधियों की कोशिशों के बाद भी अबतक नहीं हो सका है सपना साकार... | New India Times

मोहम्मद मुस्ताक़, मऊगंज/रीवा (मप्र), NIT:

मऊगंज जिला घोषित होने का लोगों को है बेसब्री से इन्तजार, जनप्रतिनिधियों की कोशिशों के बाद भी अबतक नहीं हो सका है सपना साकार... | New India Times

मऊगंज जनपद पंचायत को जिला घोषणा सिर्फ एक चर्चित विषय एवं सपना बनकर रह गया है। चर्चा में रहने वाला क्षेत्र मऊगंज जनपद पंचायत को जिला घोषणा करवाने के लिए दिग्गज नेताओं ने बहुत कोशिशें कीं लेकिन यह सिर्फ कोशिश तक ही सीमित रह गया था।

हालांकि भाजपा सरकार में राज्य दर्ज प्राप्त मंत्री एवं विधायक प्रदीप पटेल की हर कोशिश थी की इस बार मऊगंज जनपद को जिला घोषित करने का घोषणा कर दिया जाएं लेकिन उनकी भाजपा विधायक प्रदीप पटेल एवं राज्य दर्ज प्राप्त मंत्री की कोशिश सिर्फ कोशिश ही रह गई।

बताते चलें मऊगंज जनपद मार्केट में जिला घोषणा की वजह से अतिक्रमण काम भी तेजी चल रहा था जिससे काफी लोग घर से बेघर हुए एवं बहुत से लोगों पर रोजीरोटी का भी संकट आ गिरी।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब से जनता को इस प्रकरण के बारे जानकारी हुई की मऊगंज जनपद को जिला का दर्जा प्राप्त नहीं हो रहा है लोगों के बीच मायूसी छायी एवं मातम जैसा मौहाल मौजूद हो गया है।

अजब गजब चर्चा होने लगी जनता में आखिरी अगर मऊगंज जनपद पंचायत को जब जिला का दर्जा प्राप्त नहीं करा सकते थे तो लोगों को घर से बेघर और रोजीरोटी क्यों छीन ली गई?

आखिर यह घटिया राजनीति जनता के साथ क्यों खड़ा हो गया, बड़ा सवाल जनता के बीच अब देखना यह है की जनता पर आई संकट का निवारण कैसे करते हैं नेता एवं उच्च अधिकारी?

देवास का बागली बनेगा जिला मऊगंज की टूटी आस फिर नहीं प्राप्त हुआ जिला का दर्जा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रीवा जिले के मऊगंज को जिला बनाने से इन्कार कर दिया गया है ! वहीं देवास जिले की बागली को जिला बनाने की कार्यवाही प्रचनल में है , इसके साथ ही नागदा , मैहर और चांचौड़ा को जिला बनाए जाने की कमलनाथ कैबिनेट से संबंधित नस्ती को भी मंत्री समिति की रिपोर्ट के बाद नस्तिबध्द कर दिया गया है !

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन के बाद पिछले साल स्थानीय नेताओं और जनता की डिमांड पर बागली को जिला बनाने का ऐलान किया था।

शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद अब बागली को जिला बनाए जाने को लेकर राज्य शासन ने पहले कलेक्टर से प्रस्ताव मांगा और वहां से जवाब आने के बाद अब संभागायुक्त को प्रस्ताव भेजकर परीक्षण रिपोर्ट मांगी गई है। सब कुछ ठीक रहा तो बागली को जल्द ही जिला बनाएं जाने का ऐलान एवं नोटिफिकेशन के रुप में देखने मिल सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.