पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

13 जनवरी 2023 को शासकीय महाविद्यालय मनावर में विद्यार्थियों हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनावर के चार सदस्य चिकित्सक दल डॉ प्रतिभा जायसवाल आर डी एस के डीएमओ, डॉक्टर अदम्य कनोजे न एच एच डेन्टल सर्जन, डॉक्टर विष्णु पाटीदार आर बी एस के एच एम ओ और डॉक्टर पी के पाल ऑप्थलॉजिस्ट द्वारा 130 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत आंखों की जांच, खून की जांच, हिमोग्लोबिन, दातों की जांच इत्यादि शामिल थे। परीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ छात्राओं में खून की कमी है और कुछ के दातों में सड़न पाई गई। विद्यार्थियों को जिनके परीक्षण में कुछ कमी निकली उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क दवाई का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन महाविद्यालय में एनसीसी अधिकारी डॉक्टर मान सिंह अजनार, एनएसएस अधिकारी डॉक्टर नीरज चौहान, एमएसडब्ल्यू अधिकारी डॉ सतीश सोलंकी एवं डॉ आशीष वर्मा एवं महिला सुरक्षा समिति प्रभारी डॉ नूतन राजपूत द्वारा मिलकर यहां स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। यह भी चर्चा की गई कि आगामी नए सत्र में स्वास्थ्य विभाग महाविद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा होने को देखते हुए सात दिवसीय शिविर का भी आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं प्रोफेसर ऋतु मथुरिया, डॉक्टर पूजा शर्मा, प्रोफेसर प्रियंका भटेव रा जेन, डा एसएस जामोद एवं अन्य महाविद्यालय स्टाफ भी मौजूद था।
