नहर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

नहर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप | New India Times

ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के मालिन का पुरवा में उस समय हड़कम्प मच गया जब गांव के पास नहर में युवक की लाश देखने को मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें जब मालिन का पुरवा गांव के निकट शौच क्रिया के लिए जब ग्रामीण निकले तब ग्रामीणों को नहर पुलिया के नीचे एक युवक की लाश पानी में उतराती दिखी।लाश मिलने की जानकारी होते ही भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई शव की शिनाख्त जमालपुर मजरे सवैया राजे गांव निवासी लालचंद के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाँच पड़ताल में जुट गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.