सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने एवं अपराधियों के धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत खीरों थाने की पुलिस एवं गरुण वाहिनी टीम ने संदिग्ध स्थानों बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बैंकों के आस-पास संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग की गई। बैंक के आस-पास बिना किसी कारण घूमने वालों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है। बैंक के भीतर ग्राहकों को क्रमवार खड़ाकर अपनी बारी का इंतजार कर व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया। किसी भी प्रकार की लूट, छिनैती या टप्पेबाजी जैसी घटना को रोकने के लिए प्रमुख मार्गों, चौराहों तथा सुनसान स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों, बॉर्डर से लगे बैरियर की विशेष रूप से चेकिंग की गई।
