उत्तर प्रदेश व राजस्थान में पृथक राज्य निर्माण को लेकर आंदोलन जारी, वाराणसी में हुआ रेल रोको आंदोलन, मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा ने भी किया समर्थन | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, नई दिल्ली, NIT; ​उत्तर प्रदेश व राजस्थान में पृथक राज्य निर्माण को लेकर आंदोलन जारी, वाराणसी में हुआ रेल रोको आंदोलन, मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा ने भी किया समर्थन | New India Timesदेश में कई जगह नए राज्यों के गठन और निर्माण की मांग जारी है। उत्तर प्रदेश में जहाँ पूर्वांचल और बुंदेलखण्ड राज्य निर्माण की मांग चल रही है वहीं राजस्थान में भी मरू प्रदेश निर्माण की मांग जोर पकड रही।बुंदेलखण्ड राज्य निर्माण की मांग को लेकर जहां झांसी में विगत कई दिनों से सत्याग्रह जारी है वहीं पूर्वांचल राज्य निर्माण की मांग को लेकर वाराणसी में 11वां रेल रोको आंदोलन किया गया।​​उत्तर प्रदेश के पुर्वांचल इलाके के अलग राज्य निर्माण की मांग बड़े ही सटीक और संगठनात्मक रूप से पुर्वांचल राज्य जनआन्दोलन (PRJ) द्वारा लगातार उठाई जा रही है और पीआरजे द्वारा राज्य निर्माण की मांग को लेकर अब तक 11 बार रेल ऱोको अभियान भी सफलता पूर्वक किया जा चूका है। इसी कड़ी में रविवार को 11वां रेल रोको आंदोलन वाराणसी कैंट स्टेशन पर हुआ ।
पीआरजे की पूरी टीम पुर्वांचल जिंदाबाद के नारों के साथ कैंट स्टेशन पहुची और आरपीएफ तथा भारी पुलिस बल की मोजुदगी में भृगु एक्सप्रेस को रोक लिया और पुर्वांचल के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने आंदोलनकारियों को हटाने की कोशिश की तो पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच झड़प भी हुई और पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। पीआरजे आन्दोलन के कार्यकारी सयोजक अनुजराही हिंदुस्तानी ने सभी साथियों को सफल आन्दोलन की बधाई दी है।​उत्तर प्रदेश व राजस्थान में पृथक राज्य निर्माण को लेकर आंदोलन जारी, वाराणसी में हुआ रेल रोको आंदोलन, मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा ने भी किया समर्थन | New India Timesपीआरजे आन्दोलन की श्रीमती वंदना रघुवंशी ने बताया की पीआरजे लगातार पुर्वांचल राज्य के गठन की मांग कर रहा है, वही पुर्वांचल का आम जन इस राज्य निर्माण के पक्ष में है, क्योंकि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पुर्वांचल के साथ सदैव सौतेलापन हुआ है और विकास की दौड़ में हम पिछड़ते जा रहे हैं। अलग राज्य के निर्माण के बिना समुचित विकास की कल्पना बैमानी है और पुर्वांचल प्रदेश के निर्माण तक आन्दोलन जारी है और जारी रहेगा।​उत्तर प्रदेश व राजस्थान में पृथक राज्य निर्माण को लेकर आंदोलन जारी, वाराणसी में हुआ रेल रोको आंदोलन, मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा ने भी किया समर्थन | New India Times

राजस्थान में मरू प्रदेश निर्माण की मांग

 राजस्थान में भी मरू प्रदेश के रूप में अलग राज्य निर्माण की मांग के साथ आन्दोलनरत मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर गोदारा ने भी एक प्रेस नोट जारी कर उत्तर प्रदेश में पुर्वांचल राज्य के निर्माण की मांग का समर्थन करते कहा की देश के सबसे बड़े आबादी वाले उत्तर प्रदेश राज्य में पुर्वांचल राज्य की मांग एकदम जायज है और सबसे बड़े छेत्रफल की दृष्टि से राजस्थानइ मरू प्रदेश और आबादी में बड़े उत्तर प्रदेश में पुर्वांचल राज्य केंद्र सरकार को तुरतं बनाने चाइए साथ ही जहां जहां नए राज्यों की मांग है उन सब पर विचार करना चाइए तथा केंद सरकार को राज्य पुनर गठन आयोग बना कर समीक्षा करनी होगी और अब हम सभी छोटे राज्यों के पक्षधर शीघ्र ही दिल्ली में डेरा डाल अपनी बात रखेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेगे।​उत्तर प्रदेश व राजस्थान में पृथक राज्य निर्माण को लेकर आंदोलन जारी, वाराणसी में हुआ रेल रोको आंदोलन, मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा ने भी किया समर्थन | New India Times

बुंदेलखण्ड राज्य निर्माण की मांग

उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में बुन्देलखंड राज्य के निर्माण को लेकर 17 जुलाई 2017 से सत्याग्रह जारी है। यह सत्याग्रह 11 अगस्त 2017 तक चलेगा। यह आंदोलन बुन्देलखंड राज्य निर्माण मोर्चा के तत्वाधान में किया जा रहा है जिसे कई संगठनों का समर्थन हासिल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article